श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

बंशीधर न्यूज

कांडी: प्रखंड के ग्राम राणाडीह में श्रीरामचरितमानस नवाह्न परायण पाठ महायज्ञ महोत्सव की शुरुआत हनुमत ध्वज की स्थापना के साथ हुआ। 24 फरवरी तक चलने वाले यज्ञ में सुबह से शाम तक वाराणसी से पधारे आचार्य अवधेश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन पाठ का आयोजन किया गया।

वहीं नौ पंडितों द्वारा सुबह से शाम तक रामायण का जाप किया जा रहा है।श्रीराम के नगरी अयोध्या धाम से पधारी देवी धर्ममूर्ति द्वारा संगीतमय प्रवचन किया जा रहा है। प्रथम दिन प्रवचन सत्र में देवी धर्ममूर्ति ने सजा दो गुलशन को अवध में राम आये हैं, संगीतमय भजन से प्रवचन की शुरुआत की।

देवी धर्ममूर्ति ने कहा कि कहा कि गणेश जी बुद्धि के देवता हैं। जो लोगों में सद्बुद्धि देते हैं। कहा कि गुरू के बिना कुछ भी संभव नहीं है। यज्ञ को सफल बनाने में मार्गदर्शक ब्रजमोहन मिश्रा, श्याम बिहारी दुबे, श्याम सुन्दर शर्मा, शिवदेव चौबे, नागेन्द्र चौबे, यज्ञ कमीटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र चौबे, सचिव विजय पाण्डेय, उपाध्याय प्रदीप दुबे, कोषाध्यक्ष संजय चौबे, चंद्रमणी चौबे, भंडारी उपेन्द्र चौबे, सतीश चौबे, नीतीश पाण्डेय सहित सभी ग्रामवासी लगे हुए हैं।