कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना

श्री बंशीधर नगर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने शनिवार को श्री बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना कर झारखंड में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की।
मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे एवं अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को श्री बंशीधर जी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। यहां बताते चलें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दो दिवसीय यात्रा पर गढ़वा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं का हाल जाना। उस मौके पर मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र, राजेश रजक समेत कई नेता मौजूद थे।