पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने आरसीयू के गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा

पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने आरसीयू के गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : पलामू दौरे पर आये सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को विश्रामपुर के आरसीयू परिसर स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा कर कई दिशा निर्देश दिया। इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्य समिति सदस्य सह आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना ने पूर्व मुख्यमंत्री को मोमेंटों व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर बातें कर सबका हालचाल लिया। वहीं पार्टी व संगठन की मजबूती पर भी विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में उन्होंने युवा भाजपा नेता डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी से मेडिकल कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों की जानकारी ली। श्री चंद्रवंशी ने उन्हें बताया कि करीब एक सौ एकड़ में फैले क्षेत्र में अवस्थित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में करीब दस से 15 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

उन्होंने पूरी जानकारी लेकर काफी प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, बिहारी लाल गुप्ता, बबन राम, अमरेश तिवारी, धीरन तिवारी, उपेंद्र तिवारी, रजनीश चंद्रवंशी समेत कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।