नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है : बाबूलाल

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है : बाबूलाल

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : देश विरोधी ताकतें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते नहीं देखना चाहती है। विश्व के कई देश भारत की तरक्की से परेशान हैं। क्योंकि उन्होंने भारत को विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिया तथा देश विकसित देशों को टक्कर दे रहा है।

इसलिये उन्होंने देश में अपने दलाल छोड़ रखें है जो देश के खिलाफ साजिश रचने में लगे हुये हैं। भाजपा कार्यकर्ता एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दें। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गढ़वा एवं रमना में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।

भाजपा व पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं रह गया है। वह जो संकल्प लेते हैं उसके पूरा होने की गारंटी है। इस सरकार ने भविष्य का विजन तैयार कर रखा है। झारखंड की सरकार में भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा है। सरकार में शामिल लोग खनिज संपदा को लूटने व लूटवाने में लगे हैं। अवैध तरीके से जमीन की खरीद बिक्री में पूरा महकमा लगा हुआ है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पर कटाक्ष करते हुये कहा कि कल्पना पूछती हैं कि आखिर हेमंत को किस गलती के लिये जेल भेज दिया गया। तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि कल्पना सोरेन ईडी द्वारा 91 पेज का चार्टशीट किसी से पढ़वा ले उन्हें पता चल जायेगा कि हेमंत की गलती क्या है।

कार्यक्रम को सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक भानू प्रताप शाही, रामचंद्र केशरी, पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, अलखनाथ पांडेय, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, मुकेश निरंजन सिन्हा, दुर्गा जौहरी, सुरेंद्र विश्वकर्मा, सूरज गुप्ता, प्रमोद चौबे, संतोष दुबे आदि ने संबोधित किया।

मौके पर विनय चौबे, ओमप्रकाश केशरी, चंदन जायसवाल, रितेश चौबे, प्रमोद चौबे, संजय ठाकुर, सुप्रीत केशरी, रविंद्र जायसवाल, अंजली गुप्ता आदि उपस्थित थे।