सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कृति ज्ञान महाभियान का शुभारंभ

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : सरस्वती विद्या मंदिर के वंदना सभा में संस्कृति ज्ञान महाभियान का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गढ़वा जिला संचालक काशी महतो, अध्यक्ष जोखू प्रसाद, कोषाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने संयुक्त रूप से भारत माता, ॐ, मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया।
प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने महाभियान के बारे में कहा कि भारत की गौरव गाथा एवं संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने और उनके हृदय में इसका गौरव स्थापित करने के लिये विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान निरंतर प्रयासरत है। प्रवेशिका, मध्यमा, उत्तमा, प्रज्ञा श्रेणी में समाज के प्रबुद्ध वर्ग पूर्व छात्र समिति सदस्य पूर्व आचार्य भाग लेते हैं।
मुख्य अतिथि काशी महतो ने कहा कि हमारी भावी पीढ़ी संस्कृति की संवाहक बने और जो मूल्य का पतन आज दीर्घकालिक दासता के कारण दिखाई पड़ रहा है उसका समूल निराकरण करके संस्कृति का यह सर्वत्र विस्तारित संस्कृति ज्ञान से ही संभव है, इस अभियान को सब मिलकर अधिक से अधिक प्रसारित करें।
मंचासीन अतिथियों को अंग वस्त्र व वार्षिक उत्सव पत्रिका देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृति ज्ञान प्रमुख नंदलाल पांडेय, आचार्य नीरज कुमार सिंह, सुजीत कुमार दुबे, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार पांडे, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, अंकित जैन, उमेश कुमार, रूपेश कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्येंद्र प्रजापति, कौशलेंद्र झा, प्रसून कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण मुरारी, दिनेश कुमार, आचार्या नीति कुमारी, आरती श्रीवास्तव, प्रियंवदा, रेनू पाठक, नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी उपस्थित थे।