झामुमो का केंद्रीय महासचिव बनाये जाने पर मिथिलेश ठाकुर को किया गया सम्मानित

झामुमो का केंद्रीय महासचिव बनाये जाने पर मिथिलेश ठाकुर को किया गया सम्मानित

कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत : मिथिलेश ठाकुर

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को झामुमो का केंद्रीय महासचिव बनाये जाने पर श्री ठाकुर सहित केंद्रीय कमेटी के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया गया। मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण ही झामुमो की सबसे बड़ी ताकत है। हमें संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है।

इसके लिये हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक आंदोलन की तरह काम करता रहा है। केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि केंद्रीय सदस्य जिला स्तर पर पार्टी को संगठित और मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संगठन को मजबूती देने के लिये हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये कहा कि वे आम जनता के बीच जाकर पार्टी की नीति और विचारधारा को पहुंचाएं।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, मदनी खान, धीरज दुबे, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, जवाहर पासवान, नितेश सिंह, अनिता दत्त, अंजली गुप्ता, शांति देवी, संजीव भुईयां, श्रवण सिंह खरवार, राजकिशोर यादव आदि सभी सदस्यों को स्मृतिचिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।