डीसी-एसपी ने की गढ़वा के मंडल कारागार में छापेमारी

डीसी-एसपी ने की गढ़वा के मंडल कारागार में छापेमारी

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखर जमुआर एवं एसपी दीपक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गुरुवार देर रात्रि गढ़वा के मंडल कारागार में छापेमारी अभियान चलाया गया। दो घंटे से अधिक चली इस छापेमारी अभियान में केंद्रीय कारा के सभी वार्डो, सभी सेलों, कैंटीन समेत अन्य एरिया का सघन निरीक्षण किया गया। छापेमारी में किसी भी प्रकार के कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुआ।

इस दौरान डीसी श्री जमुआर ने कैदियों को दी जाने वाली विभिन्न खाद्य सामग्रियों व अन्य सुविधाओं से अवगत हुये। साथ ही जेल के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये। छापेमारी दल में एसी राज महेश्वरम, गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार, परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, कार्यपालक दंडाधिकारी, शहर थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान शामिल थे।