डीसी ने कई बूथों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

डीसी ने कई बूथों का किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

कक्षा छः के बच्चों संग किया संवाद, मध्यान भोजन के गुणवत्ता का किया अवलोकन

बंशीधर न्यूज

पड़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन ने सोमवार को पड़वा के मध्य विद्यालय में बने बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पड़वा सीओ हलदर सेठी को बूथ संख्या 141, 143, 144 व 145 में एएमएफ के तहत सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने के निर्देश दिये।

उपस्थित सीओ, बीपीआरओ, राजस्व कर्मचारी और बीएलओ से कुल मतदाता, पुरुष, महिला, विकलांग, मृत संबंधित जानकारी लिये। उन्होंने मतदाता चुनाव संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर कई दिशा निर्देश दिये। इसके बाद डीसी ने वर्ग 6 के क्लास मे प्रवेश कर शिक्षक राधिका राम द्वारा गणित के विषय मे पढाई गई चैप्टर से सवाल पूछे। उन्होंने छात्र से गणित में छपे पंचभुज के बारे मे पूछे कि यह क्या है, छात्र नहीं बता पाया।

फिर उन्होंने आयत के बारे मे पूछे, फिर भी छात्र नहीं बता पाये। डीसी ने शिक्षक राधिका राम से पूछे कि आखिर बच्चे आयत की परिभाषा नहीं बता पा रहे है। क्या पढ़ाते हैं, क्यों नहीं आपको सस्पेंड कर दिया जाय। उन्होंने विद्यालय के हेडमास्टर अंजलि सिंगर को भी डांटा और कहा कि साधारण सवाल का जवाब बच्चे नहीं दे पा रहे हैं, आप लोग क्या पढ़ाते हैं। इसके बाद उन्होंने विद्यालय में बने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

मौके पर पंडवा सीओ हलधर कुमार सेठी, बीपीआरओ मनोज कुमार मिश्रा, राजस्वकर्मी रणविजय ठाकुर, हेडमास्टर अंजलि सिंगर, बीएलओ रिंताबाला, कंप्यूटर औपरेटर संजय कुमार मेहता, जितेंद्र कुमार राम समेत कई लोग उपस्थित थे।