होली पर नहीं बजेगा डीजे, शांति समिति की बैठक में निर्णय

बंशीधर न्यूज
कांडी: होली के पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शनिवार को कांडी थाना में शांति समिति की बैठक की गई।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीओ राकेश सहाय ने कहा कि होली पर्व के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे हुई हानि की शिकायत मिली तो डीजे संचालक एवं आयोजक दोनों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी।
थाना प्रभारी अविनाश राज ने कहा कि होली के दौरान हुडदंग करने,बेवजह किसी के ऊपर रंग फेकने के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर बाजबरदस्ती रंग फेंकने या लगाने की शिकायत पर कड़ी करवाई की जाएगी। कहा कि रमजान का महीना चल रहा है साथ में होली का पर्व भी है।दोनों समुदाय के लोग आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ दोनों पर्व को मनाएं।प्रशासन गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखेगी।
बैठक में प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, एसआई विद्यासागर प्रसाद,अरविंद कुमार सिंह, महिला एस आई जुली टुडू, कांडी पंचायत मुखिया विजय राम, रानाडीह पंचायत मुखिया ललित बैठा, पतरिया पंचायत मुखिया मनोज पासवान,चटनियां पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव, पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद,समाजसेवी विजय सोनी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।