हर एक मतदाता खुद को समझे भाजपा प्रत्याशी : बीके सिंह

हर एक मतदाता खुद को समझे भाजपा प्रत्याशी : बीके सिंह

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : पलामू भाजपा ने पलामू लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के नामांकन दाखिल किये जाने के बाद स्थानीय शिवाजी मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की। जनसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, नागरिक उद्यान राज्य मंत्री जनरल बीके सिंह ने सभी का आभार जताते हुये उनका धन्यवाद किया। श्री सिंह ने कहा कि मैं सभी देवतुल्य जनता एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं।

पलामू लोकसभा सीट से हरेक जनता भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में यह चुनाव लड़ रही है और यह चुनाव जीतकर पलामू की जनता मोदी जी को एक कमल फूल भेंट करेगी। मौके पर अन्य वक्ताओं ने कहा कि आप सभी भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम को जितायें जिससे केंद्र की भाजपा सरकार और मजबूत हो।

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप शाही, विधायक रामचन्द्र चन्द्रवंशी, आलोक चौरसिया, पुष्पा देवी, डॉ शशिभूषण मेहता, सोनभद्र विधायक भूपेश चौबे, बालमुकुंद सहाय, जवाहर पासवान, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व सांसद मनोज भुईयां, पूर्व सांसद घुरन राम, पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, लोकसभा प्रभारी विनय लाल, लोकसभा संयोजक विपिन बिहारी सिंह, अलखनाथ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, श्याम नारायण दुबे, शारदा महेश प्रताप देव, मुकेश निरंजन सिंहा, रघुराज पांडेय, विभाकर नारायण पांडेय, नरेंद्र कुमार पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।