सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी

सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी

सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की बातों को बताया अफवाह

विश्रामपुर विस क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। विश्रामपुर -मझिआंव विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडल अध्यक्षों ने एक स्वर में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के राजनीति से संन्यास लेने की बातों को अफवाह करार दिया है। मंडल अध्यक्षों ने अफवाहों पर विराम लगाते हुये कहा कि श्री चंद्रवंशी भाजपा के प्रादेशिक व विश्रामपुर विस क्षेत्र के सर्वमान्य नेता हैं। वे अभी सक्रिय राजनीत में बने रहेंगे।

उनके नेतृत्व में ही कार्यकर्ता अगले पांच वर्षों तक क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। अगला विधानसभा चुनाव भी इनके नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष बुधवार को विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। यहां बताते चलें कि क्षेत्र में यह अफवाह फैल रहा था कि पूर्व मंत्री सह विश्रामपुर विस क्षेत्र से चार बार के विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी चुनावी राजनीत से संन्यास ले रहे हैं।

विश्रामपुर नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों की भी यही इच्छा है कि रामचंद्र चंद्रवंशी राजनीत में अभी सक्रिय रहें। उनके दिशा निर्देशन में ही पार्टी आगे भी बेहतर करेगी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने कहा कि हम सब अगले पांच वर्षों तक श्री चंद्रवंशी के नेतृत्व में मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा कर पायेंगे। सही कार्यों का समर्थन करेंगे और गलत कार्यों का खुलकर विरोध करेंगे। जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उनके साथ सदैव खड़ा रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आगामी विस चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे और भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा के ऊंटारी रोड मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, पांडू मंडल अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह, नावा बाजार अध्यक्ष महादेव यादव, मझिआंव नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, मझिआंव ग्रामीण अध्यक्ष दीपक चौहान, बरडीहा अध्यक्ष संजय यादव, कांडी अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य उमा यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के इदरीश हवारी, उपेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, आनंद चंद्रवंशी सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।