झोपड़ी में लगी आग, नौ बकरियों की मौत, दंपति गंभीर

झोपड़ी में लगी आग, नौ बकरियों की मौत,  दंपति गंभीर

बंशीधर न्यूज

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित सोन नदी के किनारे चंद्रदेव राम की फूस की झोपड़ी में बुधवार की रात करीब नौ बजे आग लग गई। इस घटना में झोपड़ी में बंधी नौ बकरियों की जलकर मौत हो गई। जबकि चंद्रदेव राम और उनकी पत्नी चंद्रावती देवी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि झोपड़ी में दंपति सो रहे थे। वहीं सभी बकरियां बंधी हुई थीं। रात्रि में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। झुलसे दंपति को सदर अस्पताल गढ़वा में प्राथमिक उपचार के बाद डालटनगंज रेफर कर दिया गया है।