विधायक अनंत प्रताप देव के स्वास्थ्य में सुधार से प्रसन्नता का माहौल

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के स्वास्थ्य में सुधार की खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है। इस संदर्भ में भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा ने विधायक से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
इस अवसर पर उन्होंने विधायक को माता दुर्गा की तस्वीर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनसे विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु तथा ऊर्जा से भरपूर जीवन की प्रार्थना की। उनका विश्वास है कि विधायक शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्रिय योगदान देंगे।
मुलाकात के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य एवं गढ़वा के पूर्व अध्यक्ष तनवीर आलम, श्री बंशीधर नगर के प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश मार्गदर्शक कुंदन कुमार ठाकुर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।