झारखंड ओलंपिक संघ का चुनाव सम्पन्न

झारखंड ओलंपिक संघ का चुनाव सम्पन्न

शैलेंद्र बने अवर सचिव, अलोक संयुक्त सचिव

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : रांची के नामकुम स्थित आरके आनंद लॉन बॉल स्टेडियम में रविवार को झारखंड ओलंपिक संघ की वार्षिक आम सभा में वर्ष 2025-29 तक के लिये संघ के पदाधिकारी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें निर्विरोध रूप से गढ़वा के शैलेन्द्र पाठक को अवर सचिव, आलोक मिश्रा को संयुक्त सचिव चुना गया। ज्ञात हो कि कई वर्षों के बाद यह पहली बार हुआ है जब झारखंड ओलंपिक संघ का चुनाव बिना किसी गुटबाजी के सर्वसम्मति से संपन्न हुआ हैै।

क्योंकि कई चुनाव से तटस्थ चल रहे दूसरे गुट के भोलानाथ सिंह जब डॉ मधुकांत पाठक के ग्रुप में शामिल हो गये। इस चुनाव में झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में आरके आनंद महासचिव के रूप में डॉ मधुकांत पाठक तथा अन्य के साथ वरीय उपाध्यक्ष के रूप में भोलानाथ सिंह चुने गये।

श्री पाठक व मिश्रा को झारखण्ड ओलम्पिक संघ के चुनाव में निर्विरोध चुने जाने पर गढ़वा जिला के खेल संघ के सदस्यों खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है। बधाई देने वालों में ओलंपिक संघ के संरक्षक अमृत शुक्ला, राकेश पाल, अनिता दत्त, रेखा चौबे, वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ उमेश सहाय, मदन प्रसाद केशरी, ओमप्रकाश तिवारी, विजय कुमार केशरी आदि के नाम शामिल हैं।