ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

गृहणियों को भी आग से बचाव को लेकर किया जाएगा प्रशिक्षित

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज केमिकल डिवीजन में रविवार 14 अप्रैल से राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। यह कार्यक्रम 20 अप्रैल तक अग्निशमन केंद्र स्थल पर चलाया जाएगा । राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कारखाना प्रमुख हितेंद्र केशव अवस्थी, मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास, वित्त एवं लेखा प्रमुख शिवम पाठक, पावर प्लांट हेड दीपक शर्मा, वैप प्लांट हेड महेंद्र सचान, टेक्निकल हेड हरदीप कोहली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सभी ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई डॉकयार्ड में हुई भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्नि कर्मचारियों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। वहीं अग्निकांड में मारे गए 71 अग्नि कर्मचारियों के याद में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

अपने संबोधन में संस्थान प्रमुख हितेंद्र अवस्थी ने कहा कि अग्नि से सुरक्षा व सतर्कता मानव के लिए बहुत जरूरी है। इससे बचाव के लिए जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित चलाने की जरूरत है। उन्होंने उन यह भी कहा कि संस्थान में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाता है।

संस्थान के आस पास के गांव शहर में भी कहीं आग की सूचना मिलते हीं अपना अग्निशमन दस्ता उपलब्ध कराकर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख पद्माकर लाल दास, वित्त एवं लेखा प्रमुख शिवम पाठक, पावर प्लांट हेड दीपक शर्मा, वैप प्लांट हेड महेंद्र सचान, टेक्निकल हेड हरदीप कोहली आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।

अन्य व्यक्ताओं ने कहा कि यह अभियान 20 अप्रैल को संपन्न होगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारी व कामगारों को जागरूक किया जाएगा। वहीं जागरूकता कार्यक्रम डेमो के साथ फायर कर्मियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कोप व विपिन दीक्षित ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में संस्थान के कई कर्मचारी व कामगार मौजूद थे।