चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

बंशीधर न्यूज

पलामू: जिले के चैनपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया है। इसके लिए सहमति पत्र गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर के कार्यालय में सौंपा गया। सहमति पत्र पर 22 से ज्यादा पंचायत समिति सदस्यों का समर्थन करने की जानकारी दी गई है। मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सहमति पत्र स्वीकार कर लिया गया है।

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को जानकारी दी जाएगी और उनके द्वारा ही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए तिथि, समय और स्थान की घोषणा की जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव के लिए सहमति पत्र देने के बाद प्रखंड कार्यालय से बाहर निकले पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख गायत्री देवी पर सभी योजनाओं में पांच प्रतिशत पीसी लेने का आरोप लगाया। साथ ही प्रखंड प्रमुख के पति धू्रप प्रसाद गुप्ता पर दुर्व्यवहार करने और क्षेत्र में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया गया।

उप प्रमुख सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव निश्चित रूप से पास होगा। अभी अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 22 से 25 पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं। प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में पंचायत समिति सदस्य वसीम अंसारी, मनजीत कुमार, मीना देवी, सुकुल रवि, रीना देवी, सरिता कुमारी, वीरेंद्र चौधरी, चंद्रावती देवी, रूपा देवी, सुमन तिवारी, कमल किशोर प्रसाद, प्रभा देवी, बेबी देवी, चंचला देवी, कविता देवी, मुन्ना कुुमार सहित अन्य शामिल हैं।

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में 31 पंचायत समिति सदस्य हैं। इनमें से प्रमुख को अपदस्त करने के लिए कुल संख्या का 75 प्रतिशत पंसस का समर्थन और वोटिंग में शामिल होना जरूरी है, जबकि प्रमुख 33 प्रतिशत वोटिंग के साथ अपनी कुर्सी बचा सकती हैं।