क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक में संवाद कर रामाशीष ने तैयार की चुनावी रणनीति

क्षेत्र को शिक्षित व विकसित बनाने का लिया संकल्प
बंशीधर न्यूज
विश्रामपुर : भाजपा के युवा नेता रामाशीष यादव ने गुरुवार को क्षेत्र के सभी जाति धर्म सम्प्रदाय के लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान बैठक में शामिल हजारों लोगों ने क्षेत्र को शिक्षित व विकसित बनाने की रूपरेखा तैयार कर उसे कार्य रूप देने का संकल्प लिया। बैठक में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास, शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक कल्याण एवं जनसमस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में विभिन्न पंचायतों व प्रखंड से आये लोगों ने बारी-बारी से वहां की समस्याओं को बताते हुये उसके निवारण के लिये अपना सुझाव दिया। बैठक में लोगों ने सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा विरोध दर्ज करवाया एवं जनप्रतिनिधि के चुप रहने का आरोप भी मढ़ा। बैठक का संचालन करते हुये युवा भाजपा नेता रामाशीष यादव ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को जानने के बाद उसके निवारण के लिये एक कार्य योजना तैयार किया। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने पर उन्होंने विशेष बल दिया।
बैठक को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यदि शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो जाय तो सभी लोग अपने अधिकार के प्रति सजग हो जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिये एक योजना बनाई है जिसे लोगों के सामने प्रदर्शित किया। बैठक में शामिल समाज के प्रबुद्ध लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। बैठक में शामिल लोगों ने एक स्वर से क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन की बातें कही। लोगों ने कहा कि युवा नेतृत्व ही क्षेत्र की दिशा व दशा बदल सकता है।
बहुत लोग इसे अपनी जागीर समझ मनमानी कर रहे हैं जिसका अंत जरूरी है। बैठक में मुख्य रूप से सुदामा यादव, विश्वनाथ यादव, अनिल यादव, श्यामराज यादव, सुग्रीव यादव, संजय यादव, दामोदर यादव, बैद्यनाथ यादव, रघुवीर यादव, गणेश यादव, नरेश यादव, उदेश चौधरी, दशरथ साव, बैद्यनाथ राम, असरेश पॉल, शिवनाथ चौधरी, सीताराम साव, मनोज चौधरी, राजेश पाल, परशु राम समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।