अयोध्या जैसा उत्साह का माहौल दिखेगा चैनपुर में

राममय होगा वातावरण : मनोज सिंह
गंगा आरती, झांकी और आतिशबाजी होगा आर्कषण का केन्द्र
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : अयोध्या में श्रीराम मंदिर की स्थापना का प्रथम वार्षिकोत्सव 11 जनवरी को मनाया जाना है। इस दिवस को यादगार बनाने के लिये चैनपुर के महान क्लब ने विशेष तैयारी की है। मेदिनीनगर नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह की अगुवाई में यह आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को शाहपुर में व्यू रिजॉर्ट में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में भावी मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह व महान क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी ने कहा कि हर भारतीय के लिये यह अवसर अविस्मरणीय है। इस मौके को खास बनाने के लिये विशेष तैयारी की गयी है।
प्रभु श्रीराम मानव जीवन की अमूल्य नीधि है। महान क्लब शुरू से ही समाजिक और धार्मिक कार्यों को लेकर सक्रिय रही है। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के पहले दिन चैनपुर के सूर्य मंदिर तालाब परिसर में गंगा आरती होगी, श्रीराम से जुड़े मनमोहक झांकी के साथ आतिशबाजी आर्कषण का केंद्र होंगा। इसके जरिये प्रयास यह किया जायेगा, भले ही लोग अयोध्या न जा पाये पर उत्साह और उल्लास का ऐसा वातावरण बनेगा जिससे लोग अपने आप को इस उत्सव में शरीक हो पायेंगे। श्री सिंह ने बताया कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्ति जागरण होगा।
इसमे भोजपुरी कलाकार बिहार के चर्चित गायक आर्यन बाबू, गायिका खुशी कक्कर और गायक अभिमन्यु क्रांति भाग लेंगे और भक्ति गानों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे। आयोजन की भव्यता के साथ पूरा माहौल राममय होगा। उस मौके पर शैलू चंद्रवंशी, पिंकू तिवारी, आशीष भारद्वाज, महामंत्री अमन मालाकार, कोषाध्यक्ष अंकित, उपाध्यक्ष अनमोल मालाकार, राहुल सोनी, अविनाश गुप्ता, सोनू अमित, रूपेश कश्यप, राज गुप्ता, वीरू समेत महान क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे।