ऑनलाईन बेटिंग ऐप्प के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 13 गिरफ्तार

ऑनलाईन बेटिंग ऐप्प के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 13 गिरफ्तार

चियांकी में ऑनलाईन खेलाया जा रह था सट्टा, 13 आरोपी गिरफ्तार

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : सदर थाना पुलिस ने ऑनलाईन जुआ खेलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में झारखंड समेत बिहार व उत्तर प्रदेश के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने स्थल से विभिन्न कम्पनी का सीम कार्ड लगा 30 मोबाईल, 05 लैपटाप, 09-09 मॉनीटर, माउस, यूपीएस, राउटर, सीपीयू व की बोर्ड, 5 सीम कार्ड बरामद किया है।

इस संबंध में एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद सनहा दर्ज करते हुये चियांकी स्थित राधिका निवास के प्रथम तल्ला पर छापामारी की गई। यह पलामू जिला के लिये एक बहुत बड़ी सफलता पुलिस को हाथ लगी है। ये सभी अपराधी वेतनभोगी हैं। इसका संचालनकर्ता रांची का है। जो फरार है उसकी गिरफ्तारी भी बहुत जल्द की जायेगी।

उन्होंने कहा कि ये सभी साईबर अपराधी ऑनलाईन बेटिंग ऐप्प के माध्यम से लोगों को जोड़ते थे। पैसों की लेन देन ऑनलाईन ही करते थे। पलामू जिला में कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। धंधा में लिप्त चतरा के सिमरिया निवासी मुकेश कुमार (22) पिता भुनेश्वर महतो, रांची जिले के महावीर नगर निवासी आनन्द कुमार (27) पिता नवीन कुमार सिन्हा, रातू दीपनगर निवासी रोहित कुमार सोनी (38) पिता ओमप्रकाश सोनी, हरमु बाजार यमुना स्टोर निवासी अमित कुमार (28) पिता श्री राम ओझा, रामगढ जिले के मुरपा निवासी राजेश कुमार (40) पिता शीतल यादव, बिहार के सिवान जिले के कबीरपुर निवासी श्रषि राज सिंह (25) पिता हरिश कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी अविनाश कुमार (30) पिता स्व ओमप्रकाश, हजारीबाग के चट्टी बरियातु निवासी सुशिल कुमार सोनी पिता विशेश्वर प्रसाद सोनी, चरही थाना के बांसडीह निवासी विकास कुमार महतो पिता कारीनाथ महतो व पिन्दु कुमार पिता राजेश महतो, केरेडारी थाना क्षेत्र के जोरदाग निवासी मनीष कुमार पिता शिव देव महतो व निरज कुमार पिता भुनेश्वर साव तथा पलामू जिले के सदर थाना अंतर्गत जमुने कुम्हार टोला, निवासी विकाश कुमार प्रजापति पिता पारसनाथ प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सभी को सदर थाना कांड सं0 24 / 2024 आईपीसी की धारा 420/34 व आईटी एक्ट 66 (डी) तथा 11 बंगाल गेमलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासतत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, श्याम जय कुमार सिंह, एएसआई नबी अंसारी, हवलदार कार्तिक उरॉव, पुलिस जवान मुन्ना कुमार, हृदयानन्द, निरंजन कुमार व गोरख मेहता शामिल थे।