सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ शुक्ल के पत्नी का निधन, शोक

सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वनाथ शुक्ल के पत्नी का निधन, शोक

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर शहर के जतपुरा निवासी सेवानिवृत शिक्षक विश्वनाथ शुक्ला की पत्नी शांति देवी का निधन रविवार को हर्ट अटैक से हो गया। वे 70 वर्ष की थी। जानकारी के मुताबिक शांति देवी करीब साढ़े दस बजे बाथरूम में गई थी। इसी दौरान उन्हें हर्ट अटैक हुआ।

परिजनों के द्वारा आनन फानन में उन्हें इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना गांव में मिलते ही मातमी सन्नाटा पसर गया। गांव के साथ साथ विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर दुख जताया तथा परिजनों को सांत्वना दी।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। रविवार की शाम में बांकी नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अनीश शुक्ल उर्फ राजा शुक्ल ने दी। शवयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।