पूर्वी सिंहभूम 21 मेडल के साथ के ओवरऑल चैंपियन

24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : शहर के बंधन मैरिज हॉल में खेले जा रहे 24 वीं झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम ने सात गोल्ड, छह सिल्वर और आठ ब्राउंज सहित कुल 21 मेडल प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बना। वही रांची की टीम ने आठ गोल्ड, पांच सिल्वर और छह ब्राउंज सहित 19 मेडल प्राप्त किया। जबकि गढ़वा ने तीन गोल्ड, छह सिल्वर और दस ब्राउंज सहित 19 मेडल प्राप्त किया। धनबाद की टीम ने एक सिल्वर और तीन ब्राउंज सहित कुल चार मेडल, हजारीबाग ने पांच ब्राउंज और बोकारो की टीम ने एक ब्राउंज मेडल प्राप्त किया।
समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा जिला टेबल टेनिस के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि झारखंड राज्य टेबल टेनिस को और बेहतर करने की जरूरत है। इसके लिये गढ़वा जिला झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के साथ मिलकर पूरा करने के लिये तैयार है। झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी मेडल प्राप्त करें और वहां से ओलंपिक में जाने का रास्ता तय करें यह हम सबका लक्ष्य होना चाहिये।
झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिये अपना अभ्यास जारी रखे, तभी आप और बेहतर कर सकते हैं। पुरुष वर्ग के फाईनल में रांची के शत्रुंजय ने रांची के ही सोमनाथ चक्रवर्ती को चार-एक से तथा महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने गढ़वा की अंजलि को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पुरस्कार का वितरण झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ के सचिव समरजीत सिंह, उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, उपाध्यक्ष सुशील केषरी, अमित कुमार सिंह, अशोक विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, संजय सोनी, सिस्टर रौशना, चंद्रभूषण सिन्हा, नंद कुमार गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर अजय ठाकुर, संजय सिंह, अभय कुमार, रामाशंकर सिंह, मोजीबुद्दीन खान, अयोध्या ठाकुर, अमोद कुमार पांडेय सहित काफी संख्या में खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रेफरी संदीप शाहा, किरण बिहारी शुक्ला, अंपायर एलएन मित्रा, आशीष बनर्जी, आशुतोष कुमार दुबे, अमल कुमार ठाकुर, ऋषभ राज, आयुषी कुमारी, सांइ अक्षय, सुधांशु रंजन ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने किया।