दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बंशीधर न्यूज

सगमा : धुरकी थानांतर्गत पुतुर गांव निवासी राजन कुमार की मौत इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में हो गई। पिछले 21 मार्च को श्री बंशीधर नगर से मैट्रिक का प्रैक्टिकल देकर वह बाइक से लौट रहा था। उसी क्रम में सगमा गांव में सगमा-धुरकी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक से टकरा गया। उक्त घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

वहीं दूसरे बाइक पर सवार सगमा गांव निवासी संतोष यादव भी घायल हो गया था। गंभीर स्थिति में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया था। उसके बाद रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 14 दिनों तक इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसका शव रात को गांव लाया गया।

सूचना पर धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, एसआई शैलेंद्र कुमार, बीकू कुमार रजक, सुभाष कुमार मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस संबंध में पूछने पर धुरकी थाना प्रभारी ने बताया की मृतक राजन कुमार के पिता संजय राम के द्वारा दुर्घटना में विपरीत दिशा से आ रहे दूसरा लड़का सगमा गांव निवासी संतोष यादव पिता उजागिर यादव के खिलाफ आवेदन मिला है।

पुलिस इसकी जांच में जुट गया है उचित कार्रवाई किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव, पूर्व उप प्रमुख संजय यादव, मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव, कटहर पंचायत मुखिया पति राजेंद्र राम, प्रेमन यादव, समाजसेवी योगेंद्र यादव,अभिमन्यु यादव, सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।