केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने किया पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़वा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन

केंद्रीय विद्यालय किसी भी मायने में कम नहीं : डीसी

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : पीएम श्री योजना के तहत गढ़वा में नवनिर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह मे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑनलाईन उद्घाटन किया। इस दौरान गढ़वा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीसी दिनेश कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, विद्यालय के प्राचार्य चंदन लोहानी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं शीलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। जबकि स्काउट एंड गाईड के बच्चों ने कलर पार्टी की। मौके पर डीसी श्री यादव ने कहा कि गढ़वा के लिये आज बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। यहां केंद्रीय विद्यालय का नवनिर्मित सर्व सुविधा संपन्न भवन गढ़वा को समर्पित किया जा रहा है। अब बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण करने की और सुविधा उपलब्ध हो गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय किसी भी अन्य विद्यालय से किसी भी मायने में कम नहीं है। यह विद्यालय देश स्तर पर शिक्षा का बेहतर अलग जाग रहा है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय पीएम श्री योजना के तहत चयनित है। इसमें बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही यदि अन्य कोई भी आवश्यकता इस विद्यालय को हो तो वे उसे निश्चित रूप से पूर्ण करेंगे।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, शिक्षाविद डॉ रमेश चंचल, प्राचार्य चंदन लोहानी आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरिओम व संगीता ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के सहायक आयुक्त बलेंद्र कुमार, दीपक पांडेय, सीपीडब्ल्यूडी रांची के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार सिंह, बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा के प्राचार्य एके मंडल, एसके सिंह, सुजीत पटेल, अभय सिंह राठौर, सुधीर कुमार, वाईपी सिंह, केवि पलामू के प्राचार्य मानिक कुमार, सौरभ कुमार सहित काफी संख्या में बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे।