क्षेत्र में सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था कराने व पलायन पर रोक लगाना होगी पहली प्राथमिकता : अंजू सिंह

क्षेत्र में सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था कराने व पलायन पर रोक लगाना होगी पहली प्राथमिकता : अंजू सिंह

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर: विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार अंजू सिंह बुधवार को कई गांवों में जनसंंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें क्षेत्र में हर जाति वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है। जिससे उनकी चुनावी डगर आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में सिंचाई का मुकम्मल व्यवस्था कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

जब तक क्षेत्र के किसान खुशहाल नहीं होंगे तब तक विकास की बातें करना बेमानी होगी। उन्होंने घर -घर में जाकर महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान करने की मार्मिक अपील की। उन्होंने कहा कि काम के आभाव में क्षेत्र से बेतहासा पलायन होता है। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार कराना उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। पलायन की समस्या भी क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है।

उन्होंने उंटारी प्रखंड के लुम्बा सतबहिनी, नवगढ़, छतरपुर, शेखडीहा, भदुमा, रहनबीघा, सेमरी, लकड़ही दवाड़ पर आदि गांवों में जाकर चुनाव प्रचार कर वोट मांगा। उन्होंने कहा कि उंटारी प्रखंड के कई गांवों का अस्तित्व मिटने के कगार पर है।प्रत्येक वर्ष कोयल नदी के गर्भ में सैकड़ों एकड़ जमीन समाते चला जा रहा है। 

जिससे किसान काफी चिंतित है। उन्होंने किसानों का दुखदर्द सुनने के बाद उन्हें तटबन्ध कराने का भरोसा दिया। वहीं शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने की भी बातें कही। प्रचार अभियान में मुरमा मुखिया रामवचन राम, सहित कई लोग शामिल थे।