पलामू से इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित : राज राजेंद्र प्रताप देव

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : पूर्व विधायक सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज राजेंद्र प्रताप देव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पलामू से इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। साथ ही केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। वे शुक्रवार को नगर गढ़ स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने केंद्र की मोदी सरकार को दस वर्षों तक मौका दिया, इन दस वर्षों में जनता को अपेक्षा थी कि मोदी सरकार युवाओं, बेरोजगारों, गरीबों, शोषितों, वंचितों, किसानों के लिये कार्य करेगी। परंतु मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है। श्री देव ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल हुई है। आज देश में महंगाई चरम पर है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देशहित में कोई कार्य नहीं कर पाई। जनता से उनका कोई लगाव नहीं है जिसके कारण आज पूरे देश में पीएम का विरोध है और कांग्रेस की लहर है। उन्होंने कहा कि सांसद वीडी राम की नाकामी के कारण पलामू की जनता इस बार यहां से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी मतों से जीताकर दिल्ली में अपनी आवाज बनाने का निर्णय ले लिया है। कांग्रेस के गढ़वा जिला के वरीय उपाध्यक्ष शैलेश चौबे ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता को धोखा देने का काम किया है। इस सरकार से लोगों का भला नहीं होने वाला है।
उन्होंने पलामू की जनता से महागठबंधन की प्रत्याशी ममता भुईयां को विजयी बनाने की अपील की। मौके पर मोबिन अंसारी, अब्दुल मलाल, जयप्रकाश पांडेय, साकेत सिंह, कृष्ण मुरारी सिंह, उपेंद्र राम सहित कई लोग उपस्थित थे।