भाजपा के ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए, प्रधानमंत्री मोदी ने सदन की तरफ से बधाई दी

बंशीधर न्यूज डेस्क
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें समूचे सदन की तरफ से बधाई दी। आपको बता दे कि संख्या बल की दृष्टि से भाजपा की अगुवाई वाले राजग को बहुमत हासिल है।
राजग के पक्ष में 293 सांसद हैं। यह आंकड़ा जीत के लिए जरूरी संख्या से 21 ज्यादा है। ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन होते ही दो दशक से अधिक समय में दूसरा कार्यकाल पाने वाले पहले अध्यक्ष बने। बिरला राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद बने हैं। 23 नवंबर 1962 को जन्मे बिरला तीन बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं।