विष्णु मंदिर के 19 वें वार्षिकोत्सव के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

बंशीधर न्यूज
विशुनपुरा: पलामू प्रमंडल में एकलौता विशुनपुरा प्रखंड के पोखरा चौक स्थित प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर के 19 वें वार्षिकोत्सव का सात दिवसीय कार्यक्रम बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव ने पूजा अर्चना कर शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर लाल चौक होते हुए मेन रोड विशुनपुरा, थाना के समीप बांकी नदी तट पर पहुंची।
जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का पवित्र जल को भर कर पुन: मुख्य सड़क होते हुए अपर बाजार, गांधी चौक, पुरानी बाजार पहुंचे। जहां शिव स्थान पर पूजा अर्चना कर पुन: पोखरा चौक पहुच कर शिव स्थान पर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा सह शोभा यात्रा में आस पास के विभिन्न गांव से आये हजारो श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नारायण-नारायण आदि जयकारे लगाते चल रहे थे। वंही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क पर टैंकर से पानी का छिड़काव किया गया।
इस दौरान जगह जगह भगवान की शोभायात्रा में पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओ पर पुष्प की वर्षा किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथी राजराजेन्द्र प्रताप देव ने कहा कि विशुनपुरा का विष्णु मंदिर पूरे पलामू प्रमंडल में आकर्षण का केंद्र है। इस बार भगवान विष्णु मंदिर के सात दिवसीय वार्षिकोत्सव भब्य रूप से मनाया जा रहा है। इसके लिये विष्णु मंदिर विकास समिति को धन्यवाद दिया। वही कलश यात्रा में थानां प्रभारी राहुल सिंह के द्वारा महिला फोर्स की तैनाती की गयी थी।
वही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रात्रि 7 बजे से कथावाचक सुश्री शिवांजली मिश्रा के द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस मौके पर विष्णु मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष नारायण शर्मा, सचिव गौरीशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, उपसचिव प्रभु राम, प्रवक्ता अजय प्रसाद यादव, भोलानाथ साहू, ओमप्रकाष गुप्ता, मदन गुप्ता, संजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, कृष्णा ठाकुर, संजय चन्द्रवँशी, सचिन कुमार, छुनु ठाकुर सहित कमिटी के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में हजारो श्रद्धालु सामिल थे।