मेराल के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक पर करीब एक करोड़ का खाद्यान्न गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज

मेराल के प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक पर करीब एक करोड़ का खाद्यान्न गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज

डीसी के निर्देश पर सीओ सह प्रभारी एमओ ने 2765.84.862 क्विंटल खाद्यान्न (चावल, गेहूं) गोदाम में कम होने पर दर्ज कराया प्राथमिकी

प्राथमिकी दर्ज होने पर थाना पुलिस हुई रेस, पीओ और गवाह का नाम दर्ज कर शुरु किया जांच

बंशीधर न्यूज

मेराल: गढ़वा डीसी शेखर जमुआर के निर्देश पर सीओ सह प्रभारी एमओ यशवंत नायक ने मेराल के सहायक गोदाम प्रबंधक सह जनसेवक दीपक चंचल पर 2765.84.862 क्विंटल खाद्यान्न (चावल, गेहूं) का गबन करने के आरोप में मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उक्त खाद्यान्न का सरकारी कीमत लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। सीओ द्वारा प्राथमिकी के लिए थाना में दिए गए आवेदन पत्र में कहा गया है कि 4 मार्च को उपायुक्त द्वारा सूचित किया गया कि जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा 21 मार्च को मेराल गोदाम की जाँच की गई। 

जाँच के क्रम में लगभग 2765.84.862 क्वीं० कम खाद्यान्न (चावल गेहूँ) गोदाम में पाया गया। उक्त के आलोक में प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक से स्पष्टीकरण की गई। प्राप्त स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं है। प्रथमदृष्ट्या प्रतीत होता है कि उपरोक्त खाद्यान्न गबन (कालाबाजारी) की गई है। इसके जिम्मेवार दिपक चंचल, जनसेवक सह प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक मेराल के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कृत कार्रवाई की प्रति उपलब्ध कराई जाए।

सीओ के आवेदन पर मेराल थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद थाना पुलिस गबन के इस बड़े केश में रेस हो गई है। थाना प्रभारी विष्णु कांत एवं केश के अनुसंधान कर्ता पुलिस अवर निरीक्षक चेतन कुमार सिंह गोदाम पर पहुंचकर पीओ तथा गवाह का नाम दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।