वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया के खिलाफ खोला मोर्चा, लाया अविश्वास प्रस्ताव

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : प्रखंड अंतर्गत कोलझिकी पंचायत के 9 में 7 वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया सुनीता देवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड सदस्य राजकुमार भुईयां के नेतृत्व में सदस्यों ने शनिवार को पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बीडीओ अदिती गुप्ता को आवेदन देकर उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया है।
वार्ड सदस्यों ने नियम 3 (11) के तहत अविश्वास प्रस्ताव की सूचना बीडीओ को दी है। उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाये जाने का कारण वार्ड सदस्यों के साथ उदासीन रवैया, विकास कार्यों को बाधित करना, कार्य में लापरवाही बरतना आदि बताया गया है।
वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य राजकुमार भुईयां के द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 9 में 6 वार्ड सदस्य हैं। इसमें सफीना बीबी, सहारे हुसैन, मीरा देवी, रवींद्र साह, लीलावती देवी एवं आरती देवी शामिल हैं। सभी ने राजकुमार भुईयां के द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है।