पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ की निकली भव्य कलश यात्रा

बंशीधर न्यूज

सगमा : मुख्यालय स्थित सगमा गांव के तेजवा पहाड़ के प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय में पांच कुंडीय श्री विष्णु रुद्र महायज्ञ बुधवार को मंडप प्रवेश, पंचांग पूजन कर भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया। यज्ञाचार्य प्रयागराज के संगम तट स्थित श्री चक्र माधव गदा माधव मंदिर के महंत श्री अवधेश दास महाराज के नेतृत्व में आयोजित की गई है। यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।

शारदा गांव के तूरा नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। यज्ञ में अगल-बगल दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में महिला पुरुष व कन्याएं कलश यात्रा में शामिल हुई। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि 19 मार्च को कलशयात्रा के साथ पांच कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ आरम्भ हुआ जो प्रत्येक दिन दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक कथा वाचक द्वारा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

जबकि शाम 8 बजे से 12 बजे तक वृंदावन से चलकर आए कलाकारों द्वारा रासलीला का कार्यक्रम किया जाएगा। 27 मार्च को पूर्णाहुति हवन के साथ महाप्रसाद का वितरण कर यज्ञ का पूर्णाहुति किया जाएगा। जल यात्रा में मुख्य रूप से जनार्दन प्रसाद यादव, रवि प्रकाश जायसवाल, सत्येंद्र साह, राजू रंजन कुमार, रामेश्वर मेहता, नंद कुमार मेहता, भगवान दास यादव, आलोक यादव, मनोज साह, अखिलेश उरांव, संजय गुप्ता, फुलेश्वर यादव, अवध साह हिमांशु यादव मानसून कुशवाहा अमित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

उधर कलश यात्रा के पश्चात तेजवा पहाड़ी पर बने हनुमान मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति एवं शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यजमान के रूप में नंदकुमार मेहता सपत्नीक शामिल हुए। आचार्य सुधांशु मिश्रा के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कराया गया।