रामनवमी पर पांडू में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक में बनी सहमति

रामनवमी पर पांडू में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक में बनी सहमति

बैठक में 30 गांव के लोग हुए शामिल

बंशीधर न्यूज

विश्रामपुर : पांडू प्रखंड अंतर्गत कजरु कला के सीताराम नगर स्थित राम जानकी विवाह मंडप में रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक हुई। महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष सह वरीय भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव की अध्यक्षता एवं सचिव जवाहर पासवान के संचालन में आयोजित बैठक में शामिल 30 गांव के रामभक्तों ने इस वर्ष भी रामनवमी पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ अप्रैल को राम जानकी विवाह मण्डप के प्रांगण में 24 घंटे का अखण्ड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें पांडू व विश्रामपुर के पूर्वी क्षेत्र के कई गांव के कीर्तन मंडली के लोग हिस्सा लेंगे। वहीं 18 अप्रैल दशमी तिथि को विशाल शोभा यात्रा, झांकी व रामनवमी झंडों का मिलान कजरु कला के रामनवमी मैदान में किया जायेगा। जिसमें पांडू व विश्रामपुर पूर्वी क्षेत्र के लगभग 30-35 गांव के पूजा समिति के सदस्य शामिल होंगे।

 वहीं रात में भोजपुरी चैता गायन दोगोला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बक्सर के भोजपुरी गायक तेरेनाम लहरी व बिहार के व्यास रंजन यादव के बीच गायन मुकाबला होगा।

मौके पर सत्यनारायण सिंह, बबलू पाल, अजय राम, सत्यनारायण विश्वकर्मा, सतीश पासवान, जगनारायण विश्वकर्मा, राम दुलारे शर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, मुन्ना ठाकुर, डब्लू यादव, अरुण पासवान, नरेश चौधरी, जयकिशोर सिंह, कृष्णा विश्वकर्मा, गोपाल ठाकुर, रविन्द्र पासवान, नारद पाल, सीताराम यादव, रामचंद्र यादव, लालजी परेहिया, पूरन भुईयां, यमुना भुईयां, राजेश्वर साहू, मंदीप प्रसाद साहू समेत 30 गांवों की पूजा समिति के सदस्य शामिल थे।