फ्लाईओवर का शटरिंग खोलने के दौरान 30 फिट ऊंचाई से गिरकर ‌मजदूर की मौत

फ्लाईओवर का शटरिंग खोलने के दौरान 30 फिट ऊंचाई से गिरकर ‌मजदूर की मौत

पिलर से मजदूर के गिरने का यह तीसरी घटना

अब तक दो मजदूरों की हो गई है मौत, एक हुआ था गंभीर रूप से घायल

बलराम शर्मा

मेराल : भारतमला प्रोजेक्ट के तहत एमजी कंस्ट्रक्टर द्वारा थाना मुख्यालय में कराए जा रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को दोपहर में पिलर नं 7 के पास शटरिंग खोलने के दौरान करीब 30 फिट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल मजदूर की मौत गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पिलर नंबर 7 के पास ढलाई के लिए लगाया गया लोहे का शटरिंग खोल रहा था कि अचानक ऊपर से गिर गया।

मृतक मजदूर सुदर्शन राम पिता चंद्रदेव राम मझिआंव थाना क्षेत्र के रानी ताली गांव का रहने वाला था। घटना के बाद मजदूरों तथा परिजनों के साथ साथ स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने कहा की फ्लाईओवर निर्माण कार्य में सेफ्टी का कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते यह तीसरी घटना हुई है।

मृतक के भाई सुदामा राम तथा बसपा नेता शिव कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मेराल में फ्लाईओवर का काम बिना सेफ्टी का किया जा रहा है, जिसके चलते यह घटना हुई है। 

जिसके लिए एमजीसीपीएल पूरी तरह दोशवार है। लोगों ने दोषी कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक आश्रित को सरकारी नौकरी, 20 लाख मुआवजा की मांग की है। मृतक मजदूर सुदर्शन राम अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बच्चों को छोड़ गया।