नदी में नहाने गए किशोर की डूबकर मौत

बलराम शर्मा
मेराल : हासनदाग लखेया मार्ग पर उरिया नदी में बने पुल के नीचे अन्य बालकों के साथ नदी में नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों सहित गांव में मातम पसर गया। किशोर की पहचान हासनदाग गांव निवासी सर्वेश चौबे के छोटे सुपुत्र सुमित कुमार चौबे 16 वर्ष के रूप में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार सुमित कुमार अन्य लड़कों के साथ गुरुवार के करीब 3 बजे नदी में नहा रहा था।
नहाने के क्रम में नदी के बहाव से पुल के नीचे बने बड़ा गढ़ा जिसमे गहरा पानी था चला गया और पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ यशवंत नायक घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा स्थानीय गोताखोर की मदद से किशोर के शव को नदी से निकलाया।
घटना की सूचना पाकर परिजनों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों की काफी संख्या में जुटे हुए हैं। परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव में मातम पसार गया। बाद में थाना पुलिस पहुंचकर पंचनामा के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।