मुखिया पति ने पंचायत की महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने किया आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा सदर अस्पताल में महिला का चल रहा है इलाज
बंशीधर न्यूज
मेराल : थाना क्षेत्र के चेचरिया पंचायत के दबंग मुखिया पति राजेन्द्र चौधरी द्वारा पंचायत के खोलरा गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद महिला ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
घटना के संबंध में महिला द्वारा बताया गया है कि किसी काम से अपने घर के पीछे गई थी, उसी दौरान मुखिया पति राजेन्द्र चौधरी के द्वारा जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति ने मौके पर ही मुखिया पति पकड़ लिया परंतु दबंग मुखिया पति ने उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गया।
थाना में दिया गया आवेदन में कहा गया है कि उक्त घटना को लेकर रविवार को गांव में पंचायती बुलाई गई परंतु मुखिया पति पंचायत में शामिल नहीं हुआ। आवेदन में मुखिया पति राजेंद्र चौधरी पर पीड़िता के पति की हत्या करने सहित विभिन्न तरह की धमकी देना कभी आरोप लगाया गया है।