पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे को दी गई श्रद्धांजलि

बंशीधर न्यूज
श्री बंशीधर नगर : भवनाथपुर से पूर्व मंत्री स्व चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की शवयात्रा श्री बंशीधर नगर पहुंचते ही माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया। गिरिवर चौक के समीप दुबे जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिये विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, समाजसेवी, शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधि और आम लोग पहुंचे थे। शवयात्रा पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोगों ने "वीर ददई अमर रहें" जब तक सूरज चांद रहेगा ददई दुबे नाम रहेगा के गगनभेदी नारों से शहर गुंजायमान हो गया।
बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। श्री बंशीधर नगर में चंद्रशेखर दुबे के प्रति लोगों की भावनाएं स्पष्ट झलक रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना था कि ददई दुबे एक संघर्षशील, जनप्रिय और जमीनी नेता थे, जिन्होंने जीवन भर जनता की सेवा की। उनकी अंतिम यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि स्व दुबे न केवल एक राजनेता थे। बल्कि आम जनमानस के बीच एक गहरी छाप छोड़ चुके जननायक थे।
श्रद्धांजलि देने वालों में गढ़वा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय, पेंशनर समाज के प्रखंड अध्यक्ष गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, झामुमो के मुक्तेश्वर पांडेय, अमरनाथ पांडेय, देवेंद्र सिंह, विपिन सिंह, बाबूलाल दुबे, मनोज डॉन, निर्मल पासवान, शुभम प्रकाश गट्टू, रजनीकांत मधुर भोलू, भाजपा के लक्ष्मण राम, वीरेंद्र प्रसाद चौबे, कुमार कनिष्क, कांग्रेस के ईश्वरी चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू चौबे, सूर्यमणि शुक्ला, महेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, नीलू सिंह समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।