भंडरिया थाना में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

भंडरिया थाना में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी

बंशीधर न्यूज

भंडरिया : थाना परिसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व पुलिस पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्कूली छात्राओं के साथ मिलकर मनाया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और विश्वास प्रकट किया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने भी बच्चों को चॉकलेट, मिठाईयां व उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने छात्राओं को थाना संचालन, पुलिस की कार्यप्रणाली और हालिया लागू हुये नये कानूनों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया गया। छात्राओं ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने मन की बात व सवाल अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसे अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और उत्तर भी दिये। मौके पर थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी, बीडीओ भंडरिया, पुअनि दिलीप कुमार और स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे।