डीडीसी ने किया जिला स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : जिला मत्स्य कार्यालय गढ़वा में सोमवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कौशल किशोर तथा सीसीसी जिला प्रबंधक मनीष कुमार समेत विभिन्न प्रखंडों से आये हुये करीब 200 मत्स्य कृषक, मत्स्य बीज उत्पादक, मत्स्य मित्र, केज पालक आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि विगत दिनों कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के दिशा-निर्देश के आलोक में सभी जिलों में कार्यशाला के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गढ़वा जिले में भी मत्स्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीडीसी श्री मिश्रा ने गढ़वा जिले के अन्नराज जलाशय में 30 केज लगाने की बात कही, ताकि मत्स्य पालक गढ़वा जिले मत्स्योद्योग के रूप में अपनी पहचान बना सकें।
जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज कापसे भी उक्त कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही मत्स्य बीज उत्पादन का फीड बैक लिया गया। मौके पर मनोज चौधरी, विनोद चौधरी, प्रगतिशील मत्स्य बीज उत्पादक ने भी मत्स्य पालन से संबंधित अपने अनुभव साझा किया। मौके पर चन्देश्वरी साहनी, मत्स्य प्रसार पर्यवेक्षक एवं निदेशक मत्स्य के दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन में मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिये आह्वान किया।