अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल

अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक किशोर की मौत, आधा दर्जन घायल

बंशीधर न्यूज

श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। पहली घटना श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर यहां सीरियाटोंगर गांव के समीप स्कार्पियो की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई।

वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। घटना में मृतक रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव निवासी लालजी राम के 16 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है। वहीं घायल बिहार के डेहरी ऑन सोन निवासी मुन्ना राम के 14 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है।

घायल का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। घटना के बारे में मृतक के पिता ने बताया कि पवन नहाने के लिये घर से सेंपु खरीदने के लिये निकला था। कुछ देर के बाद सूचना मिली की पवन का एक्सीडेंट हुआ है जब घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लेकर आये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि घटना के बाद पवन आधा घंटा तक स्थल पर ही तड़पते रहा लेकिन किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। काफी देर बाद 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। घायल गोलू अपने मामा के घर बहियार खुर्द आया था। घटना के बाद रमना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

दूसरी घटना स्टेशन रोड में घटी। जहा ट्रेन पकड़ने जा रहे तीन लोग बाईक से गिर कर घायल हो गये। घायलों में थाना क्षेत्र के कोल्हुआ के उमेश चंद्रवंशी के पुत्र कुंदन कुमार, सुदेश्वर चंद्रवंशी का पुत्र रवींद्र चंद्रवंशी एवं जय प्रकाश गुप्ता के पुत्र स्वामी नाता गुप्ता के नाम शामिल हैं। सभी घायल का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया। तीसरी घटना श्री बंशीधर नगर-भवनाथपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप घटी।

 जहां चक्कर आने से बाईक सवार खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव निवासी नियाजुदीन अंसारी की पत्नी फातमा खातून गिरकर घायल हो गई। वहीं बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के महदेईया के समीप हुई बाईक दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। घायलों में थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी संतोष राम का पुत्र अशोक कुमार एवं राज कुमार की पुत्री सोनी कुमारी के नाम शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में किया गया।