भाजयुमो ने की चैनपुर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी
बंशीधर न्यूज
मेदिनीनगर : राज्य के अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के राज्यव्यापी एक दिवसीय तालाबंदी कार्यक्रम के तहत आज चैनपुर प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी की गयी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि आज राज्यभर के सभी कार्यालयों में बिना कमीशन का कोई काम नहीं हो रहा है। जनता त्राहि-त्राहि रही कर रही है।
मगर राज्य की सत्ता में मलाई चख रहे जनप्रतिनिधियों को इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं है। देशभर में झारखंड राज्य भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल स्थान प्राप्त कर चुका है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति पांडेय ने कहा कि अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी है। तालाबंदी के माध्यम से पदाधिकारियों को जनहित के कार्यों को ससमय करने का संकेत दिया गया है। अगर अंचल कार्यालयों के कार्य प्रणालीं में सुधार नहीं हुआ तो मोर्चा कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर अफसरों को सड़क पर बैठने को मजबूर करेगे।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय, मोर्चा महामंत्री श्वेतांक गर्ग ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा के चैनपुर मंडल अध्यक्ष सुदेश्वर चौधरी ने किया। इस मौके पर चंदन केसरी, राहुल अग्रवाल, विश्वजीत पाठक, प्रधान कुमार, प्रकाश राय, ननहक चौधरी, राजाराम, विकास चंद्रवंशी, ओम प्रकाश दुबे सहित कई लोग मौजूद थे।