भाजपा नेता के 25 वर्षीय पुत्र का असामयिक निधन, लोगों ने जताया शोक

बलराम शर्मा
मेराल: प्रखंड के हासनदाग गांव निवासी एवं भाजपा नेता विनय कुमार चौबे के बड़े पुत्र पीयूष कुमार चौबे का असामयिक निधन मंगलवार की प्रातः 6:00 बजे गढ़वा निवास स्थान पर हो गया। परिजन के अनुसार एलएलबी के अंतिम ईयर का छात्र 25 वर्षीय पीयूष पिछले 4 महीना से असाध्य रोग से ग्रसित था जिसका इलाज टाटा मेमोरियल मुंबई में चल रहा था, स्थिति ठीक होने पर करीब दो सप्ताह पूर्व उसे घर लाया गया था।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे विनय कुमार चौबे का होनहार लायर पुत्र के असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया वहीं सांत्वना देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। पीयूष का अंतिम संस्कार पैतृक गांव हासनदाग के यूरिया नदी के तट पर किया गया। जहां अग्नि संस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हासनदाग पहुंचकर संत्वना देने वालों में विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी उर्फ रिंकू तिवारी, ओंकार तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राम उदार पाण्डेय, कांग्रेसी नेता श्रीकांत पांडेय, अनु दुबे, बंशीधर नगर से मुकेश चौबे, सोनू दुबे, अनिल कुमार, मुखिया अनिल चौधरी, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, अनंत दुबे, विजय प्रसाद गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।