झामुमो ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती

झामुमो ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शोषित पिछड़ा वंचितों के मसीहा भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को याद करते हुये वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक आंदोलन के उपज थे। जो अपने जीवन में गरीब शोषित वंचितों के हक अधिकार के लिये हमेशा लड़ते रहे। बिना किसी लोभ-लालच के अपना जीवन व्यतीत किये।

कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के पितौछिया ग्राम नाईं जाति में हुआ था। ये जीवन भर उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से अपमान का सामना करना पड़ा। कर्पूरी ठाकुर कुल नौ बार विधायक और एक बार सांसद निर्वाचित हुये एवं तीन बार मुख्यमंत्री रहे। ये बिहार की राजनीतिक में एक ईमानदार नेता के रूप में पहचानें जाते थे। इनके नेतृत्व क्षमता और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता थे।

मौके पर झामुमो जिला सचिव मनोज ठाकुर, अखिल भारतीय नाईं संघ ट्रेड यूनियन के गुप्तेश्वर ठाकुर, जवाहर पासवान, अशर्फी राम, शरीफ अंसारी, आशीष अग्रवाल, मिथिलेश पासवान, चंदन पासवान, रवीन्द्र राउत, रितेश तिवारी, रवीन्द्र तिवारी, फुजैल अहमद, रविन्द्र नाथ ठाकुर, अजय ठाकुर, विजय ठाकुर, मन्नु ठाकुर आदि उपस्थित थे।