डीसी-एसपी ने किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

डीसी-एसपी ने किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

बंशीधर न्यूज

गढ़वा : शहर के गोविंद इंटर कॉलेज, गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर शुक्रवार को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 26 जनवरी को 09ः05 बजे गोविंद इंटर कॉलेज, गढ़वा(टाउन हॉल) के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया जायेगा। डीसी शेखर जमुआर और एसपी दीपक कुमार पाण्डेय ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की।

साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया गया। डीसी श्री जमुआर ने परेड में भाग ले रहे प्लाटुन का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गढ़वा में परेड सुंदर व खूबसूरत दिखेगी। उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की नसीहत दी। उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुये कहा कि ऐसे ही 26 जनवरी को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे।

इसके लिये आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे। मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसी राज महेश्वरम, एसडीम संजय कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर सह सामान्य शाखा पदाधिकारी रविश राज सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार, नजारत उप समाहर्ता धीरज प्रकाश, भूमि उपसमाहर्ता प्रमेश कुशवाहा, आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय, कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।