मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा ने कार्यशाला में बनाई जनसंपर्क की रणनीति

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई। कार्यशाला की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। मौके पर श्री महतो ने बताया कि मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर 9 जून से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत होगी और यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम, 21 जून को योग दिवस, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, और 25 जून को काला दिवस (आपातकाल) जैसे आयोजन पूरे जिले के बूथ स्तर तक किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास की लकीर खींची है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम हो रहा है। जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
मौके पर पूर्व सांसद घुरन राम, ओमप्रकाश तिवारी, विनोद तिवारी, संतोष दुबे, विवेकानंद तिवारी, राजीव रंजन तिवारी, रितेश चौबे, सरोज सिंह, मुरली श्याम सोनी, ब्रजेश उपाध्याय, रामशीष तिवारी, उदय कुशवाहा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।