पूर्व मंत्री ने दी बकरीद की बधाई

त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैगाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। उन्होंने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद आदि नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाईयों के गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी। साथ ही पूर्व मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैगाम का त्योहार है।
इस बकरीद के मौके पर हम सभी मिलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे की रौशनी फैलाएं। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग जानवर की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम में सिर्फ हलाल के तरीके से कमाये हुये पैसों से ही कुर्बानी जायज मानी जाती है।
उन्होंने कहा कि बकरीद सिर्फ एक रस्म या त्योहार ही नहीं, बल्कि यह बताता है कि इंसान को खुदा की राह में हर चीज कुर्बान करने का जज्बा रखना चाहिये। मौके पर डॉ यासिन अंसारी, मदनी खान, संतोष केशरी, नीलू खान आदि लोग उपस्थित थे।