कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही पार्टी की ताकत है : मंत्री

जेएमएम गढ़वा नगर मंडल का गठन आशीष बने अध्यक्ष, मंत्री ने दी बधाई
बंशीधर न्यूज
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा नगर मंडल का गठन किया गया है। इसमें आशीष अग्रवाल को नगर मंडल अध्यक्ष, वसीम को सचिव तथा अविनाश दुबे को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर गढ़वा विधायक सह झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दी है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी नये पदाधिकारी काफी उर्जावान हैं।
इनमें संगठन को बहुत आगे तक ले जाने की क्षमता है। इन्हें नई जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। सभी नये पदाधिकारी पूरे जोश-खरोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।