गढ़वा : देवगाना के सुशांत चौबे का चयन नौसेना के इंजीनियरिंग ब्रांच के लिये हुआ, खुशी

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : मेराल प्रखंड के देवगाना गांव निवासी सीताराम चौबे के सुपौत्र सुशांत चौबे का चयन नौसेना के इंजीनियरिंग ब्रांच के लिये हुआ है। नौसेना में सुशांत के चयन पर लोगों में खुशी की लहर है। सुशांत का चयन 2021 में नौसेना में मैट्रिक रिकुरिट के रूप में हुआ था। उसके बाद उन्होंने तीन साल के अथक प्रयास के बाद दूसरे प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है।
सुशांत अब तीन साल के प्रशिक्षण के लिये 11 नवंबर से महाराष्ट्र के लोनावला में नौसेना के प्रशिक्षण केंद्र में जायेगा। सुशांत की शुरुआती शिक्षा स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल से हुआ है। सुशांत शुरुआती स्कूल के दिनों से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। उसके इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी का महौल है। परिवार के लोग सुशांत की सफलता पर गौरवान्वित हैं।