गढ़वा में राजस्व कर्मचारी 12 हजार घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बंशीधर न्यूज
गढ़वा : जिले के रामकंडा प्रखंड में कार्यरत राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार यादव को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पलामू प्रमंडल की एसीबी टीम द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार यादव ने एक वादी से काम के बदले 12 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और यादव को रिश्वत की राशि लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।