हार्ट अटैक से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

हार्ट अटैक से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

बंशीधर न्यूज

मेराल : धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहने तथा लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे गोंदा गांव निवासी बलराम साह 56 वर्ष का निधन शुक्रवार की रात्रि करीब 11.30 बजे हृदय गति रूक जाने से हो गई। उनके निधन से गांव समाज के साथ साथ भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 9:30 बजे उन्हें सीने में दर्द होने पर एक निजी अस्पताल में दिखाया गया। जहां दवा लेने के बाद आराम होने पर घर वापस चले गए। घर पहुंचने के 1 घंटा बाद फिर सीने में तेज दर्द हुआ तो आनन-फानन में मोटरसाइकिल से उन्हें दूसरी बार अस्पताल ले जाया गया।

जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेता संजय भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय साह के निधन से परिवार, गांव समाज तथा पार्टी के साथ-साथ मेरा व्यक्तिगत क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि एक माह पूर्व ही उनकी माता जी का निधन हुआ था, जिसके शोक से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि परिवार के ऊपर पहाड़ ही टूट पड़ा।

वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र तथा एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में शशिकांत दुबे, अमित कुमार साह, बीडीसी कृष्णदेव प्रजापति, विजयमल साहू, सुनेश्वर प्रसाद, देवेंद्र शर्मा, छोटन ठाकुर, मानिकचंद यादव सहित अनेक लोगों का नाम शामिल है।