भाजपा विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र जल्द शुरू करेगा : वीडी राम

भाजपा विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र जल्द शुरू करेगा : वीडी राम

बंशीधर न्यूज

मेदिनीनगर : भाजपा एकमात्र पार्टी है जिसने विकसित भारत की परिकल्पना की है। इसे पूरा करने का वादा भी किया है। आज देश की आजादी का अमृत काल चल रहा है और भारत के इतिहास का वह कालखंड है जब देश विकास की लंबी छलांग लगाने जा रहा है। इसी परिकल्पना के आधार पर भाजपा ने ’विकसित भारत मोदी की गारंटी’ संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ करने जा रही है।

जिसका उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधा मोदी तक पहुंचना है। ताकि भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बन सके। आकांक्षा संग्रह अभियान कार्यक्रम जनता के समर्पण और विश्वास का प्रमाण होगा। उक्त बातें पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने कही। वे भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिये एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझावों, उनकी आकांक्षा और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा है।

अभियान दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहले अभियान लॉन्च दूसरा सुझाव एकत्रित के लिये जनसंपर्क गतिविधियां। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा मीडिया कार्यक्रम के माध्यम से अभियान को लॉन्च भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में सुझाव एकत्रित करने के लिये सुझाव पेटी, मिस कॉल नंबर 9090902024 और नमो ऐप की सुविधा लॉन्च की गई।

जन-जन के सुझाव एकत्रित करने के लिये पार्टी द्वारा एलईडी प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाई गई। मिस कॉल नंबर और नमो ऐप के माध्यम से जनता अपने सुझाव सीधा मोदी तक पहुंचा सकती है। प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटियां लगाई जायेगी। जिसमें लोग अपने सुझाव डाल सकेंगे। यह पेटीयां पार्टी के अन्य कार्यक्रमों और सभाओं में भी होगी। सभी प्रकोष्ठों द्वारा मिलकर जिला स्तर पर दो-तीन गोष्ठी के माध्यम से व्यावसायिक कोहोरट की सजा कृत किये जाएंगे।

मौके पर भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, प्रेम सिंह, विनोद सिंह, जय कुमार दुबे, धमेंद्र उपाध्याय, ईश्वरी पांडेय, अलख दूबे, अभिमन्यु तिवारी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।