पेड़ से टकराई बाईक, युवक की मौत

बंशीधर न्यूज
सगमा : विलासपुर - धुरकी मुख्य मार्ग पर मकरी बंदी में एक बाइक सवार युवक की यूके लिपट्स के पेड़ से टकराने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना 12 बजे की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरकी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अमीर चंद भुईयां का 22 वर्षीय पुत्र विकेंद्र कुमार अपने घर से एक बच्चा को अपने बाइक पर पीछे बैठाकर सीमावर्ती राज्य के विंढमगंज बाजार की ओर तेज गति से जा रहा था।
इसी बीच मकरी जंगल से तेज गति में जा रहा था बाइक असंतुलित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया ।जहा उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। बाइक की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की दुर्घटना के बाद उसकी हड्डी पेड़ के अंदर धंस गया था।
सड़क से गुजरते लोगों ने इसकी सूचना सगमा प्रमुख अजय साह को दिया घटना स्थल पर पहुंचकर प्रमुख ने जल्दी दिखाते हुए पीछे बैठे घायल बच्चा को इलाज के लिए विंढमगंज भेजवाया। जहा बच्चे की हालत स्थिर है। इधर प्रमुख के द्वारा इसकी सूचना धुरकी थाना को देने के साथ स्वजनों को सूचित किया गया।